कर्वी: झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में रामनगर के पास कार की टक्कर से 67 वर्षीय वृद्ध की मौत, पुलिस ने कराया शव का पीएम
झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में रामनगर के पास शुक्रवार की शाम 4 बजे टाटा हैरियर कार की टक्कर से 67 वर्षीय महेश सिंह पुत्र रामासरे निवासी सिरावल माफी राजापुर की मौत हो गई। मृतक सिरावल माफी से रैपुरा के बेसिला जा रहा था ,तभी रामनगर के पास यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का शनिवार दोपहर 1:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।