कर्वी: भरतकूप मुख्य सड़क में रैपुरवा के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
भरतकूप मुख्य सड़क में रैपुरवा के पास गुरुवार की रात्रि 9 बजे बाइक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति तेजुआ पुत्र भूरा निवासी भारतपुर घायल हो गया। तेजुआ बंशीपुर से भारतपुर जा रहा था तभी रैपुरवा के पास यह हादसा हो गया। वहीं तेजुआ को शिवरामपुर CHC से रेफर करने पर परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे तेजुआ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।