कर्वी: झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में रैपुरा के बांधी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत
झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में रैपुरा के बांधी के पास आज शनिवार की दोपहर 1 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 65 वर्षीय वृद्ध रामभवन पुत्र भगीरथ निवासी भखरवार थाना रैपुरा की मौत हो गई। रामभवन आटा लेकर बांधी से भखरवार जा रहा था, तभी बांधी के पास यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।