सिहोरा: केथरा हिरन घाट पर पानी में उतराता मिला शव, जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
गोसलपुर थाना क्षेत्र के टगवा गांव निवासी 35 वर्षीय अजीत पटेल का शव सोमवार शाम 4:00 बजे हिरन नदी के केथरा घाट पर पानी में उतराता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया पानी में काफी समय तक डूबे रहने के कारण सब खराब हो चुका था।