कांके: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में मिल्क वैन ने कार को टक्कर मारी, कार चालक की मौत
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2025 रांची स्थित नामकुम थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 10 बजे मिल्क वैन ने कार को टक्कर मार दी इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक को बचाने का कोई मौका नहीं मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं।