कांके: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु तस्करी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 31, 2025 रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु की तस्करी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार शाम करीब सात बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को रोक कर जांच किया गया। जांच के दौरान पिकअप वाहन में 10 गोवंशीय पशु को क्रुरता पूर्वक लोड किया हुआ पाया।