कांके: मोरहाबादी मैदान में सांसद संजय सेठ ने स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा की
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2025 रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार सुबह करीब नौ बजे रांची सांसद संजय सेठ ने स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने खुद लोगों को चाय पिलाई। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने वन नेशन वन इलेक्शन पर लोगों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन राष्ट्रव्यापी चर्चा का विषय बन चुका है।