कांके: कांके प्रखंड के उप प्रमुख अजय बैठा के घर में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2025 कांके प्रखंड के उप प्रमुख अजय बैठा के घर में शनिवार देर रात करीब 10 बजे आग लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार आग शर्ट सर्किट की वजह से लगी। आग लगने से कांके प्रखंड के उप प्रमुख अंजय बैठा के घर में सोफा, फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग जुट गए।