कांके: रांची के कोकर में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2025 रांची स्थित कोकर में रविवार सुबह करीब 10 बजे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान काफी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाए। बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया।