उत्तर प्रदेश की राजनीति में सीटों के बंटवारे को लेकर एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि अगर कांग्रेस 100 सीटें मांगती है तो क्या होगा?
अखिलेश यादव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया 100 तो आपने बहुत कम बता दिया! फिर सवालों का सिलसिला आगे बढ़ा… पत्रकार ने पूछा क्या कांग्रेस 200 सीटें मांग रही है?
अखिलेश बोले उससे थोड़ा कम। पत्रकार ने पूछा 180? अखिलेश यादव ने हंसते हुए कहा 180 में एक जोड़ दीजिए! यानी इशारों इशारों में 181 सीटों की चर्चा छेड़ दी गई।
अब सवाल सिर्फ कांग्रेस की मांग का नहीं,बल्कि समाजवादी पार्टी की राजनीतिक रणनीति का है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। अगर कांग्रेस की डिमांड वाकई 181 सीटों की है,तो क्या समाजवादी पार्टी इतनी बड़ी हिस्सेदारी देने का जोखिम उठाएगी?
आखिर सवाल यह भी है कि जिस पार्टी का सबसे बड़ा जनाधार यूपी में है, वह गठबंधन के नाम पर अपने ही चुनावी समीकरणों से कितना समझौता करेगी?
गठबंधन में सम्मान जरूरी है, लेकिन सीटों का गणित भी जरूरी है। कांग्रेस की 181 सीटों की मांग सपा के लिए सियासी मजबूरी बनेगी या बड़ा सिरदर्द?
आपकी क्या राय है?
#AkhileshYadav #Congress #SamajwadiParty #UPPolitics #UPElection #INDIAAlliance