बीजापुर: बीजापुर में शादीशुदा महिला ने दोस्तों से करवाई बॉयफ्रेंड की हत्या, चाकू से हमला कर कुएं में फेंका
Bijapur, Bijapur | Jul 12, 2026
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शादीशुदा महिला ने 3-4 दोस्तों के साथ मिलकर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद कुछ युवकों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया। घायल अवस्था में उसे कुएं में फेंक दिया। किसी तरह इसकी जानकारी परिजनों को मिली।