लालबर्रा: लालबर्रा विकासखंड में निजी स्कूलों के निरीक्षण के लिए दल गठित, सामग्री खरीद में दबाव की होगी जांच
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुपालन में अब लालबर्रा विकासखंड के अशासकीय (निजी) विद्यालयों पर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार, स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर किसी विशेष दुकान से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बनाए जा रहे अनैतिक दबाव की जांच हेतु विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया गया है। लालबर्रा