Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image

आज दिनांक 28.07.2026 को जिला पदाधिकारी, सीवान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, सिवान की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स एवं आत्मा शाषी परिषद् की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभागार में किया गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सीवान, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), सीवान, जिला उद्यान पदाधिकारी, सीवान, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, महाराजगंज, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सीवान, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सीवान, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, सीवान कार्यपालक अभियंता, सारण नहर प्रमण्डल, महाराजगंज, कार्यक्रम समन्वयक, कृषि विज्ञान केन्द्र, भगवानपुरहाट एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। उक्त बैठक में वर्षापात, खरीफ 2026 में फसल आच्छादन, बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, बिहार कृषि ऐप्प, मिट्टी जाँच, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उद्यान, आत्मा योजना आदि की समीक्षा की गई। साथ हीं सहकारिता, गव्य विकास, पशुपालन, मत्स्य, लघु सिंचाई इत्यादि विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई एवं जिला पदाधिकारी, सीवान द्वारा निदेश दिया गया कि जिले को प्राप्त वित्तीय लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत ससमय उपलब्धि हासिल करना सुनिश्चित करें। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई। प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सिवान। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #siwan

8 views | Siwan, Bihar | Jul 28, 2026

MORE NEWS