बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की मासिक बैठक सम्पन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्य हुए सम्मानित 🌿
बाँदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की मासिक बैठक शनिवार, 8 अगस्त 2026 को पीली कोठी स्थित होटल कम्फर्ट इन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की समीक्षा करते हुए जरूरतमंदों तक सेवा को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएफओ बाँदा अनुभव सिंह ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को उपहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
🌱 बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया गया तथा बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों में पदोन्नति दी गई। संगठन के लिए विशेष सहयोग करने वाले अभिषेक निषाद एवं मुसर्रत अली को भी सम्मानित किया गया।
संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज ने संगठन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
अंत में अध्यक्ष रिजवान अली ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी — सेवा, सहयोग और इंसानियत की राह पर निरंतर प्रयास।
#BandaRotiBank #BandaNews #SamajSeva #BandaUttarPradesh #RotiBankSociety
Banda, Banda | Aug 8, 2026