बांदा ब्रेकिंग न्यूज़
आजादी के 80 साल बाद भी दलदल में स्कूल का रास्ता!
निवाईच गांव में स्कूली बच्चों की राह बनी मुसीबत
पैलानी तहसील के ग्राम निवाईच स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक जाने वाला रास्ता बारिश के बाद दलदल में तब्दील हो गया है। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि तीन पंचवर्षीय प्रधानों के कार्यकाल के बावजूद स्कूल जाने वाले इस रास्ते का स्थायी समाधान नहीं हो सका।वीडियो 18 अगस्त 2026 का बताया जा रहा है। मौके पर ग्राम प्रधान भी मौजूद हैं। वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बावजूद सड़क की बदहाली पर सवाल उठ रहे हैं।
“मिजाज गांव का कहता है कि विकास कहां रहता है,
हम तो कल भी नरक में थे और आज भी दलदल बहता है।”
नवागत एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है और मामले में संबंधित अधिकारियों से बात कर सड़क की स्थिति का निरीक्षण एवं समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
अब सवाल है—स्कूल जाने वाले मासूमों को इस दलदल से कब मिलेगी निजात?
Banda, Banda | Aug 21, 2026