नौगढ़: नौगढ़-सोनभद्र मार्ग पर देउरा माइनर के पास बोलेरो की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
नौगढ़ सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बोलेरो वाहन की चपेट में आने से ठटवा निवासी वृद्ध जोखू की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है वृद्ध देउरा माइनर के पास से चाय पीकर वापस घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।