पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, ED और CBI के दुरूपयोग को बंद करने की जरूरत है
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ED और सीबीआई के दुरुपयोग को बंद करने की जरूरत है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा सीबीआई और ED को हाईजैक कर लिया जाता है या संस्था को जो बर्बाद किया जा रहा है, यह नहीं होना चाहिए।