पटना ग्रामीण: राजेंद्र नगर में दिवंगत सुशील कुमार मोदी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन के बाद से ही लगातार राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी दिवंगत सुशील कुमार मोदी के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने सुशील कुमार मोदी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।