पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा,बच्चों का भविष्य बनाना हर प्राणी की जिम्मेवारी है
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह शिक्षकों के समर्थन में उतर आए हैं। विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा कि बच्चों का भविष्य बनाना हर प्राणी की जिम्मेवारी है। जो पदाधिकारी और शिक्षक हैं, उनके बच्चों का भी भविष्य इसी विद्यालय से जुड़ा हुआ है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई में कोई बाधा भी ना बने और शिक्षक परेशान भी ना हो।