पटना ग्रामीण: शिक्षकों के प्रति कोई भी अधिकारी कठिनाई पैदा करना चाहेगा हम ऐसा नहीं होने देंगे: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे
शिक्षा विभाग के आदेश से सरकारी स्कूलों के सुबह 6 बजे से संचालन को लेकर शिक्षक संघ लगातार विरोध जता रहा है। वहीं, इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रति कोई भी अधिकारी कठिनाई पैदा करना चाहेगा तो हम ऐसा नहीं होने देंगे।