मंझनपुर: बाबा का पूरा में तालाब की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, घंटों हंगामा, दो मकान ढहाए
अंधावा गांव के मजरा बाबा का पूरा में शनिवार को समय 3 बजे तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम का ग्रामीणों से सीधा टकराव हो गया। ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध किया और जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने नायब तहसीलदार की गाड़ी के सामने खड़े होकर कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की।