मंझनपुर: मनाही के बावजूद जिला अस्पताल में प्राइवेट एम्बुलेंस का कब्जा, वायरल वीडियो से खुली पोल
लाख कोशिशों और सख्त निर्देशों के बावजूद जिला अस्पताल मंझनपुर में प्राइवेट एम्बुलेंस कर्मियों का दबदबा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला शनिवार का है, जब एक प्राइवेट एम्बुलेंस सीधे अस्पताल के गेट के अंदर घुस गई और एक मरीज को लेकर चली गई। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन की सख्त मनाही के बाद भी मानने को तैयार नहीं हैं।