मंझनपुर: मंझनपुर में थाना समाधान दिवस पर भूमि विवाद के 6 मामलों में से एक का मौके पर निस्तारण, शेष पर बनी टीम
मंझनपुर थाना परिसर में शनिवार को समय करीब 12 बजे थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर सीओ शिवांक सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े कुल 6 मामले सामने आए। सीओ शिवांक सिंह की निगरानी में एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 5 मामलों के समाधान के लिए टीम बना दी है।