फर्रुखाबाद: रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले पूर्व सैनिक की दिल्ली में हुई मौत
फर्रुखाबाद जनपद के थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम खलवारा निवासी पूर्व सैनिक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयद्रथ यादव ने 27 मई की शाम को अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद पूर्व सैनिक को पहले शहर के नाला मछरट्टा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले गए ....