रूड़की: महमूदपुर से पुलिस ने गेस्ट हाउस की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिरान कलियर में गेस्ट हाउस की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले पांच महिला और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से तीन नाबालिग को भी मुक्त कराया था। लेकिन मुख्य आरोपी सद्दाम फरार हो गया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है।