रूड़की: मंदिर के पास गंगनहर से बरामद अज्ञात व्यक्ति का शव, माहीग्रान निवासी इमरान के रूप में हुई पहचान
रुड़की कोतवाली क्षेत्र मे चाट बाजार के पास मंदिर के पास गंगनहर से 29 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर की मदद से शव को बाहर निकाला गया था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया था। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति की पहचान माहीग्रान निवासी इमरान के रूप में हुई है।