रूड़की: रुड़की में ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने अदा की ईद की नमाज, देश में अमन-चैन की मांगी गई दुआ
रुड़की में आज ईद के मौके पर ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई है। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे थे। जिन्होंने एक दूसरे के गले मिलकर ईद के त्यौहार की बधाई दी है। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा है।