रूड़की: बस अड्डे के पास अश्लील इशारे कर वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाली 6 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस ने बस अड्डे के पास अश्लील इशारे करते हुए वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाली 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। यह महिलाएं बस अड्डे के पास,आईआईटी रुड़की गेट के पास और आसपास के क्षेत्र में वेश्यावृत्ति को बढ़ावा दे रही थी। यह महिलाएं अश्लील इशारे कर पुरुषों को अपनी ओर आकर्षित करती थी। पुलिस के द्वारा सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।