रूड़की: अनाज मंडी बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे को लेकर की छापेमारी, 2 जगह से लिए गए सैंपल
अनाज मंडी बाजार में आज खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा कुट्टू के आटे को लेकर छापेमारी की गई है। दरअसल देहरादून में कुट्टू के आटे से बनी सामग्री खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए है। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग में हड़कंप बच गया है। जिसके बाद आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अनाज मंडी बाजार में छापेमारी की है। जिसके चलते दो जगह से सैंपल भी लिए गए है।