#बलिया के बेल्थरारोड स्थित ग्राम पंचायत तुर्तीपार की दलित बस्ती में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप #कांग्रेस ने 'वोट बचाओ–देश बचाओ' जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की सुरक्षा का संदेश दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीयर के अध्यक्ष आनंद पाण्डेय एवं मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि AICC ऑब्जर्वर एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज तथा विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने आमजन को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। जन चौपाल में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#VoteBachaoDeshBachao #SaveDemocracy #BalliaCongress