अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन में शुक्रवार को जनगणना 2027 संबंधी दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्यालय भोपाल से पधारे जिला प्रभारी जनगणना जमीन खान, प्रशिक्षक रजनीश भार्गव हेतु नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों तथा चार्ज अधिकारियों को कर्तव्यों, कार्यो को संपादित किये जाने के संबंध में निर्देश दिए।