*रक्षाबंधन पर चंवरा के बालाजी मंदिर में गूंजे जयकारे, सुंदरकांड पाठ व छप्पन भोग का आयोजन हुआ*
आकोला (रमेश चंद्र डाड)
। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थधाम चंवरा के बालाजी मंदिर में को श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहा। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
सुबह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सुंदरकांड का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर बालाजी महाराज से सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सुंदरकांड पाठ के बाद पुजारी रोशन वैष्णव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाआरती कि । महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके पश्चात बालाजी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजनकर्ता बालूराम अहीर, बरूंदनी के द्वारा धार्मिक आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, गोवर्धन वैष्णव, नंदलाल अहीर, शंकर अहीर, राधेश्याम अहीर, कैलाश अहीर, हरीश अहीर, गोपाल अहीर, सौरभ अहीर, अन्नू अहीर एवं कंचन अहीर सहित गांव के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बरूंदनी के समस्त पटेल परिवार ने भी आयोजन में भाग लेकर धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से चंवरा के बालाजी मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।