बाबा रामदेव जी के भंडारे का शुभारंभ कल
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल। बाबा रामदेव जी के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा रामदेव भंडारा सेवा समिति एवं समस्त भक्तगण की ओर से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे का शुभारंभ रविवार, 30 अगस्त 2026 को प्रातः 10:15 बजे किया जाएगा।
आयोजन शीतला माता एवं हनुमान मंदिर के पास, बाईपास रोड, पांसल, भीलवाड़ा पर होगा। आयोजन समिति की ओर से बाबा रामदेव जी की यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से भंडारा शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण करने तथा धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
आयोजक:
बाबा रामदेव भंडारा सेवा समिति एवं समस्त भक्तगण
बाईपास रोड, पांसल, भीलवाड़ा
मो.: 99292-87663, 97845-88277