प्रतापगढ़: अयोध्या में सड़क दुर्घटना में जामताली के युवक की मौत, सूचना पर घर में मचा कोहराम
प्रतापगढ़ जनपद के जामताली गांव निवासी राकेश गुप्ता उर्फ सनी गुप्ता 21 वर्ष अयोध्या में फाइनेंस कंपनी में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। अयोध्या के इनायत बाजार में शनिवार रात अयोध्या के इनायत नगर पहुंचा था कि तेज रफ्तार टाटा 407 ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाराबंकी में इलाज के दौरान रविवार की शाम उसकी मौत हो गई।