प्रतापगढ़: मधुपुर कठार के परैया नाला में डूबे युवक का शव सोमवार को मिला, किया गया अंतिम संस्कार
परैया नाले में नहाने गया युवक डूब गया। सोमवार को उसका शव उतराया आया हुआ मिला। मधुपुर कठार गांव निवासी आदर्श सिंह उम्र 17 वर्ष अपने दो दोस्तों के साथ परैया नाला में नहाने गया था। इलाके में हो रही तेज बारिश के चलते नाला उफान पर था। पानी के तेज बहाव के चलते वह नाले में डूब गया। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने का काफी प्रयास किया पर उसे बचाया नहीं जा सका।