प्रतापगढ़: गायघाट रोड पर कई साल से बंद पुलिया को पालिका कर्मियों ने खोला, स्कूल और मोहल्ले में जल भराव से हुआ हंगामा
जल भराव से राहत देने के लिए पालिका कर्मियों ने गाय घाट रोड पर कई साल से बंद चल रही पुलिया को खोल दिया। नतीजा पलक झपकते साकेत गर्ल्स कॉलेज के सामने वाले मोहल्ले में लबालब पानी भर गया ।पानी मोहल्ले वाले के घरों में घुसने लगा तो सैकड़ो लोग सड़क पर आ गए और हंगामा शुरू कर दिए ।सूचना पर पुलिस और नगर पालिका विभाग की टीम पहुंची और पुलिया को दोबारा बंद कर दिया गया।