प्रतापगढ़: मैहर में हुए सड़क हादसे में जनपद के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, जानकारी मिलने पर परिवार में मचा कोहराम
मैहर में हुई सड़क हादसे में प्रतापगढ़ जिले के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई ।जानकारी होने के बाद परिवार के लोग मैहर रवाना हो गए और परिवार में कोहराम मचा है ।बता दे की नगर कोतवाली के भदरी हाउस निवासी बृजेश सिंह की पत्नी मीनू सिंह की बस आभा ट्रैवल्स में चलती है । रानीगंज निवासी विश्व प्रकाश पांडे ,कुंडा के धीरज कुमार शुक्ला और लल्लू यादव की मौत हुई है