समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1216,
दिनांक:-27/08/2026,
==================
केडीजी (Kdzee) स्कूल के बच्चों ने जिलाधिकारी अंशुल कुमार को बांधी राखी, हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन:-
रक्षाबंधन के पावन पर्व के शुभ अवसर पर केडीजी (Kdzee) विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने पूर्णिया के समाहरणालय पहुंचकर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) से मुलाकात की और उनकी कलाई पर स्नेह एवं रक्षा का प्रतीक सूत्र (राखी) बांधा।
विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चें पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे समाहरणालय पहुंचे। बच्चों ने जिलाधिकारी को तिलक लगाकर,आरती उतारकर एवं राखी बांधकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान बच्चों का उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी।
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने बच्चों के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से अभिभूत होकर सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनका मुंह मीठा कराया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा देश एवं समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026