समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1213,
दिनांक:- 27 अगस्त 2026,
==================
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों द्वारा संभावित बाढ़ को लेकर लगातार तटबंधों एवं पुल पुलिया तथा संवेदन एवं अति संवेदनशील स्थालों तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और बाढ़ आश्रय स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है और लोगों को सजग एवं सतर्कत भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में श्री प्रणव कुमार एडीएमओ द्वारा बैसा एवं अमौर प्रखंड स्थित बाढ़ आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी (ADMO) पूर्णिया श्री प्रणव कुमार द्वारा बैसा एवं अमौर प्रखंड स्थित बाढ़ आश्रय स्थलों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के संबंधित अभियंता भी मौजूद थे।
संयुक्त दल द्वारा बाढ़ आश्रय स्थलों की वर्तमान भौतिक स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था तथा संरचनात्मक सुरक्षा की गहन समीक्षा की गई।
आवश्यक रख-रखाव एवं आवश्यक मरम्मति कार्यों को समय पर पूर्ण करने हेतु संबंधित अभियंताओं को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि आपातकालीन स्थिति में प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि संबंधित क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर वर्तमान में पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित है।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी किया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों को पूर्व में तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश दिया गया है।
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026