समाहरणालय पूर्णिया ,
जनसंपर्क कार्यालय
विज्ञप्ति संख्या: 1214
दिनांक: 27 अगस्त 2026,
==================
समाहरणालय में 'समृद्ध महिला समृद्ध बिहार' का लाइव टेलीकास्ट; जीविका दीदियों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी
पूर्णिया: समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में गुरुवार को 'समृद्ध महिला समृद्ध बिहार' अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की गरिमामयी उपस्थिति में 50 से अधिक जीविका दीदियों ने पटना के बापू सभागार से प्रसारित मुख्य कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखा, जिसका शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया।
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में दो प्रमुख वित्तीय पहलों के तहत राशि का सीधा हस्तांतरण किया गया:
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: राज्य की 5 लाख महिला लाभुकों के खातों में ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से राशि प्रेषित की गई।
जीविका निधि: 10,000 महिला लाभुकों को ₹20,000 प्रति लाभुक की दर से सहायता राशि प्रदान की गई।
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भावुक क्षण
कार्यक्रम के दौरान एक आत्मीय दृश्य देखने को मिला। आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जीविका दीदियों ने जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार को तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनकी दीर्घायु की कामना की। जिलाधिकारी ने भी दीदियों का मुंह मीठा करवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
व्यापारिक संवाद और प्रोत्साहन
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान लगभग 10 जीविका दीदियों से व्यक्तिगत रूप से सीधा संवाद कर उनके व्यवसायों की जानकारी ली। दीदियों ने बकरी पालन, गाय पालन और दुकानदारी जैसे स्वरोजगार माध्यमों के बारे में बताया, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की।
दीदियों को प्रेरित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा:
"आप सभी एक लंबी यात्रा तय करके इस मुकाम तक पहुंची हैं। अब समय आ गया है कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में ठोस योगदान दें। सरकार आपकी हर संभव मदद के लिए पूरी तरह तत्पर है।"
इस दौरान सभागार में उपस्थित सभी जीविका दीदियों के चेहरों पर अपार उत्साह और खुशी की लहर देखी गई।
1 views | Purnia, Bihar | Aug 27, 2026