समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1218,
दिनांक-27.08.2026,
==================
श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन:-
श्री गुरु संत रविदास जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर “समरसता संकल्प अभियान” के तहत प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत अनुसूचित जाति टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य पात्र ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से नियमानुसार आच्छादित करना है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत हांसी बेगमपुर के सामुदायिक भवन, बेगमपुर में, दिमिया पंचायत के वार्ड संख्या-15 स्थित पैक्स गोदाम परिसर में, रामदेली पंचायत भवन में, दनसार के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-12 में तथा चक पंचायत के पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित पात्र ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किया गया। मौके पर ही नियमानुसार निष्पादन की कार्रवाई की गई।
शिविर में कुल 280 आवेदन प्राप्त हुआ जिनमें से 136 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया है। शेष 144 आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है।
शिविर के संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि शेष आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों को संबंधित योजनाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026