गुमला: दहेज की मांग को लेकर गर्भवती महिला की पिटाई, खून से लथपथ सदर अस्पताल पहुंची
Gumla, Gumla | Sep 9, 2026 शहर के सिसई रोड स्थित गांधीनगर निवासी 21 वर्षीय बरसनी कुमारी मंगलवार की रात खून से लथपथ हालत में सदर अस्पताल पहुंची। महिला ने इलाज कराने के बाद गुमला थाना पहुंचकर अपने पति समेत ससुराल वालों पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।महिला के अनुसार करीब तीन वर्ष पूर्व उसका करौंदी निवासी चंदन वर्मा के साथ प्रेम विवाह हुआ था।