डुमरांव: डुमरांव स्टेशन रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ब्लॉक से स्टेशन तक नगर परिषद की कार्रवाई, जुर्माना भी वसूला
Dumraon, Buxar | Sep 11, 2026 डुमरांव शहर के प्रमुख मार्ग स्टेशन रोड पर शुक्रवार की दोपहर 1 बजे नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई ब्लॉक परिसर से लेकर रेलवे स्टेशन तक की गई, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई। अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर स्तुति सिन्हा ने किया।