Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
Politics
Abvp
Aimim
gaurav68199
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat
| Nov 16, 2026
#baghpat
#news
#newsupdate
#viralvideos
#newpost
MORE NEWS
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat | Nov 16, 2026
Baghpat, Bagpat | Nov 16, 2026
*जनगणना से जनकल्याण 2027* *जनगणना–2027* *अब अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें, जनगणना में भागीदार बनें!* *https://se.census.gov.in* 📅 *स्व-गणना: 16 से 30 नवंबर 2026* 📅 *जनसंख्या गणना: 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027* इस अवधि में प्रगणक आपके घर आकर जनगणना का कार्य करेंगे। कृपया उन्हें सही जानकारी देकर सहयोग करें। --------------------------------------- *जनगणना–2027* *हमारी जनगणना, हमारा विकास!*
Baghpat, Bagpat | Nov 16, 2026
सड़क पर बहता डीजल और फूट-फूटकर रोता ड्राइवर... ये वीडियो दिल तोड़ देगा! 💔😢 सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। बीच सड़क पर खड़े एक ट्रक का डीजल टैंक अचानक फट जाता है और देखते ही देखते सारा डीजल सड़क पर बहने लगता है। ट्रक ड्राइवर नीचे उतरकर अपने हाथों से डीजल रोकने की हर मुमकिन कोशिश करता है, लेकिन उसकी सारी कोशिशें नाकाम होती नजर आती हैं। बेबस ड्राइवर की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं और वह फूट-फूटकर रो पड़ता है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग उसे दिलासा देते सुनाई देते हैं, "परेशान मत हो, सब ठीक हो जाएगा।" लेकिन उस ड्राइवर का दर्द शायद सिर्फ वही समझ सकता है। किसी के लिए ये महज सड़क पर बहता डीजल होगा, लेकिन उस ड्राइवर के लिए ये उसकी मेहनत, कमाई और जिम्मेदारियों का बोझ भी हो सकता है। कभी-कभी इंसान नुकसान से नहीं, उस नुकसान के बाद आने वाली परेशानियों के ख्याल से टूट जाता है। 💔 आपको क्या लगता है, उस वक्त इस ड्राइवर पर क्या गुजर र�
Baghpat, Bagpat | Nov 16, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 8 बीघा जमीन के लालच में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक, मलकपुर गांव निवासी नरेंद्र ने अपने बड़े भाई हरेंद्र की हत्या हिस्ट्रीशीटरों के साथ मिलकर कराई। 17 सितंबर को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर राज पैलेस के पास ब्रेजा कार में हरेंद्र की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रमाला स्थित शवदाह गृह ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। मामले की जांच में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी छोटे भाई नरेंद्र और राज उज्ज्वल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक की ब्रेजा कार और संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। बाइट – अपर पुलिस अधीक्षक, बागपत।
Baghpat, Bagpat | Nov 16, 2026
BAGHPAT DESK: बागपत में मतदाता जागरूकता अभियान, रंगोली बनाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश! बागपत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल के नेतृत्व में खेकड़ा ब्लॉक स्थित जैन इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्र-छात्राओं ने रंगोली के जरिए लोकतंत्र और शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
Baghpat, Bagpat | Nov 16, 2026
BAGHPAT DESK:बागपत में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ हो गया है। 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने कलेक्ट्रेट से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान गांव-गांव और स्कूलों में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की जाएगी। स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच, वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण और कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर एआरटीओ विपिन कुमार, पीटीओ संदीप जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। याद रखें, आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है।
Baghpat, Bagpat | Nov 16, 2026
पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ शनिवार (14 नवंबर) रात एक कपड़ों के शोरूम के चेंजिंग रूम में 18 वर्षीय शबनम की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शबनम मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित 'वस्त्र महल' शोरूम में बतौर सेल्स-वूमेन काम करती थी। शनिवार रात आरोपी सूरज बातचीत करने के बहाने उसे शोरूम के ट्रायल रूम में ले गया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। रात को शोरूम बंद करते समय कर्मचारियों ने जब शबनम का खून से लथपथ शव देखा, तो पुलिस को सूचित किया गया। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी सूरज शबनम पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। शबनम और उसके परिवार द्वारा लगातार इनकार किए जाने से नाराज होकर उसने इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी दिल्ली से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसे धर दबोचा। मामले की आगे की जांच जारी है।
Baghpat, Bagpat | Nov 16, 2026