BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 8 बीघा जमीन के लालच में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या की साजिश रच डाली।
पुलिस के मुताबिक, मलकपुर गांव निवासी नरेंद्र ने अपने बड़े भाई हरेंद्र की हत्या हिस्ट्रीशीटरों के साथ मिलकर कराई।
17 सितंबर को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर राज पैलेस के पास ब्रेजा कार में हरेंद्र की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रमाला स्थित शवदाह गृह ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया।
मामले की जांच में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी छोटे भाई नरेंद्र और राज उज्ज्वल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक की ब्रेजा कार और संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
अन्य आरोपियों की तलाश और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
बाइट – अपर पुलिस अधीक्षक, बागपत।
Baghpat, Bagpat | Nov 16, 2026