BAGHPAT DESK:बागपत में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ हो गया है।
16 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने कलेक्ट्रेट से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर की।
इस दौरान गांव-गांव और स्कूलों में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की जाएगी।
स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच, वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण और कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
इस मौके पर एआरटीओ विपिन कुमार, पीटीओ संदीप जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
याद रखें, आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है।
Baghpat, Bagpat | Nov 16, 2026