धनवार: बाबूलाल मरांडी ने खेत में धान की रोपाई की, तस्वीर साझा की
धनवार विधायक सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौटते नज़र आए। उन्होंने बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे तिसरी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कोदाईबांक में परंपरागत तरीके से खुद खेत में उतरकर धान की रोपाई की।