Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
indradevjimix
शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा आवेदन, पूर्णकालिक करने की मांग तेज Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Mithilesh Kumar Tiwari
Kahara, Saharsa
| Sep 10, 2026
MORE NEWS
सहरसा में ट्रैफिक चालान वालों के लिए बड़ी राहत, 12 सितंबर तक भरें चालान, मिलेगा 50% तक डिस्काउंट
Kahara, Saharsa | Sep 10, 2026
शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा आवेदन, पूर्णकालिक करने की मांग तेज.......see more
Kahara, Saharsa | Sep 10, 2026
जमीन का निबंधन कराने से पूर्व बरती जाने वाली सावधानी एवं निबंधन से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी के लिये जिला उप रजिस्टार , सारण श्री अभिषेक सिंह जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर लाइव रहेंगे. इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिये निर्धारित समय पर नीचे दिये गए लिंक के माध्यम से हमसे लाइव जुड़ें. दिनांक: 10 सितम्बर 2026 समय : 01:00 बजे अपराह्न जिला प्रशासन, सारण
Saharsa, Bihar | Sep 10, 2026
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिलेभर में निकाली गई पोषण रैली, लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति किया गया जागरूक छपरा 10 सितंबर 2026 सारण जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आज जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में पोषण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह का वर्चुअल उद्घाटन कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को किया गया था। यह पोषण माह 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित अनेक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित पोषण रैली के माध्यम से आमजनों, महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान प्रोटीन एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन, बच्चों के समुचित पोषण तथा भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण अत्यंत आवश्यक है। दैनिक आहार में दाल, अनाज, हरी एवं मौसमी सब्जियां, फल, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, अंडा तथा अन्य पोषक एवं प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुपोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Saharsa, Bihar | Sep 10, 2026
*मांझी प्रखंड में मिशन कायाकल्प के तहत विकास योजनाओं के चयन को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक* ================= छपरा 10 सितंबर 2026 ================= जिला पदाधिकारी, सारण *श्री वैभव श्रीवास्तव* की अध्यक्षता में आज मांझी प्रखंड में मिशन कायाकल्प के तहत विकास योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में *मांझी प्रखंड की सभी पंचायतों से प्राथमिकता के आधार पर 15-15 योजनाओं* के चयन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि ऐसी योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जाए, जिन्हें 15वें एवं 16वें वित्त आयोग, मनरेगा सहित संबंधित विभागीय योजनाओं एवं उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से कराया जा सके तथा निर्धारित समय-सीमा में, विशेष रूप से दीपावली तक, पूर्ण कराया जा सके। मिशन कायाकल्प के तहत पंचायतों में विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, विद्यालयों की चारदीवारी, रंग-रोगन एवं आवश्यक मरम्मत, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, सड़क एवं पहुंच पथ सहित स्थानीय स्तर पर आवश्यक अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर शामिल किए जाने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। जिला पदाधिकारी ने सभी सुझावों को समेकित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, मांझी को पंचायतवार आवश्यक डाटा अद्यतन करने, प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को चिन्हित करने तथा संबंधित योजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश दिया, ताकि पात्र योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मिशन कायाकल्प के अंतर्गत योजनाओं का चयन स्थानीय आवश्यकता, उपयोगिता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा चयनित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
Saharsa, Bihar | Sep 10, 2026
◆◆ *माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सितम्बर माह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण* ----------------------------- छपरा, 10 सितम्बर 2026 ------------------------------ ◆ बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह सितम्बर 2026 की पेंशन राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरण माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा दिनांक 10 सितम्बर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। ◆ इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिला मुख्यालय में किया गया। छपरा जिला मुख्यालय में आयोजित लाइव कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सारण श्री लक्ष्मण तिवारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग राहुल कुमार, डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती किरण कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी तथा दर्जनों की संख्या में विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे। ◆ इस अवसर पर राज्यभर के 1,05,67,975 लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग ₹12,33,86,79,800 की पेंशन राशि अंतरित की गई। ◆ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। ◆ सारण जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 4,01,626 लाभार्थियों के खातों में ₹46,43,04,000 (46 करोड़ 43 लाख 04 हजार 000 रुपये) की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। ◆ सारण जिले में योजना-वार लाभार्थियों का विवरण: ● मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना:- 2,12,068 ● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना:- 86,846 ●लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना:- 40,444 ● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना:- 14,547 ● बिहार निःशक्तता पेंशन योजना:- 42,029 ● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना:- 5,692 ◆ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक माह की 10 तारीख को राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाने से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनी है। ◆ जिला प्रशासन ने सभी लाभार्थियों से अपने बैंक खातों एवं आधार संबंधी विवरण अद्यतन रखने की अपील की है, ताकि पेंशन राशि के हस्तांतरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Saharsa, Bihar | Sep 10, 2026
📍बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं CM की पत्नी ममता कुमारी,ने राहत कार्यों का लिया जायजा..See more मुंगेर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी ने असरगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पुरुषोत्तमपुर, ढोल पहाड़ी, अमइया, बैजलपुर और बेलसीरा गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ममता कुमारी ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाने का निर्देश दिया। मौके पर संबंधित पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Kahara, Saharsa | Sep 10, 2026
📍मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM सम्राट चौधरी, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि..see more मुंगेर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। मां की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री ने मां की प्रतिमा/तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। मां की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। स्वर्गीय पार्वती देवी की चौथी पुण्यतिथि पर लखनपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होने की जानकारी पहले से ही जिला प्रशासन को थी और उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी की गई थीं। मां को याद करते हुए मुख्यमंत्री का भावुक होना कार्यक्रम का सबसे मार्मिक पल रहा। एक मां की याद और बेटे की आंखों में सम्मान ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। मां का जाना जिंदगी की सबसे बड़ी कमी होती है, लेकिन उनकी यादें और संस्कार हमेशा साथ रहते हैं। #CMSamratChoudhary #SamratChoudhary #ParvatiDevi #Munger #BiharNews #Maa #श्रद्धांजलि
Kahara, Saharsa | Sep 10, 2026
शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा... - Kahara News