दमोह: सांसद राहुल सिंह ने परिवार सहित पीएम मोदी से मुलाकात की, वीर राजा किशोर सिंह जूदेव की प्रतिमा भेंट कर हिंडोरिया बुलाया
Damoh, Damoh | Jul 31, 2026 दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने 1857 के वीर सेनानी एवं हिंडोरिया रियासत के शासक राजा किशोर सिंह जूदेव लोधी की प्रतिमा भेंट कर उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की जानकारी दी। सांसद ने हिंडोरिया में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।