प्रतापगढ़: सपा ने मीरा भवन से ऑनलाइन व्यापार को लेकर निकाली ग्राहक जागरूकता पदयात्रा, किया प्रदर्शन
प्रदेशव्यापी ग्राहक जागरूकता पदयात्रा सोमवार दोपहर 2 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन से अम्बेडकर चौराहा तक निकाली गई। प्रदेश के खुदरा, फुटकर और छोटे दुकानदारों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए ऑनलाइन व्यपार का विरोध जताया । सरकार से अंकुश लगाने की मांग की गई।तत्पश्चात् अम्बेडकर चौराहा पर अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया।